biodatamaker
✕

Gold-Silver Price : नए साल के पहले दिन सोना हुआ मजबूत, चांदी ने भी दिखाया जलवा, जानिए क्‍या हैं भाव...

Updated: बुधवार, 1 जनवरी 2025 (21:08 IST)
Gold and Silver Price News : स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 440 रुपए बढ़कर 79390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह नए साल की शुरुआत मजबूत रही। वहीं चांदी भी 800 रुपए उछलकर 90500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 89700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
मंगलवार को सोने का भाव 78,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 440 रुपए बढ़कर 78,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 78,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
ALSO READ: Gold-Silver Price : 80 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी भी चमकी, जानिए कितने बढ़े भाव
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, क्रिसमस की छुट्टियों के कारण इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतें नरम दायरे में कारोबार कर रही हैं और बाजार प्रतिभागी अगले कदम के लिए और अधिक मौलिक संकेतों की तलाश कर रहे हैं।
ALSO READ: Gold-Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी...
बुधवार को चांदी भी 800 रुपए उछलकर 90,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 89,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने पहले चरण में कारोबार हुआ। हालांकि बुधवार को नए साल के दिन शाम के सत्र के लिए कारोबार बंद रहा। गांधी ने कहा कि नए साल की छुट्टी के कारण सभी विदेशी बाजार भी बंद हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

अगला लेख