dharma sangrah
✕

Gold-Silver Price : सोने और चांदी में लौटी तेजी, जा‍निए कितने बढ़े भाव...

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (20:00 IST)
Gold and silver prices increased : विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में पिछले 3 सत्रों से जारी गिरावट के बाद तेजी लौटी और यह 50 रुपए मजबूत होकर 70700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 70650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 400 रुपए की तेजी के साथ 84400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 50-50 रुपए बढ़कर क्रमश: 70,700 रुपए और 70,350 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी का भाव भी 400 रुपए की तेजी के साथ 84,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 84,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: 3 दिन में 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, क्यों घटे दाम?
कारोबारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने और विदेशी बाजारों में मजबूत रुख को दिया। बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,000 रुपए की भारी गिरावट के साथ 70,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही, जबकि चांदी 3,500 रुपए की गिरावट के साथ 84,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 
सरकार ने मंगलवार को सोना और चांदी सहित कई उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने की घोषणा की। घोषणा के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 3,350 रुपए गिरकर 72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,500 रुपए कम होकर 87,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
ALSO READ: सोना और महंगा हुआ, 76000 के पार पहुंची पीली धातु
इस बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना वायदा 294 रुपए या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 67,756 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सबसे अधिक कारोबार वाला अगस्त अनुबंध 528 रुपए बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर पर 67,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
ALSO READ: One Nation One Rate से क्या सस्ता होगा सोना, एक भाव से आपका कैसे होगा फायदा
इसके अलावा, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 59 रुपए या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 81,390 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशी बाजारों में सोना 2,416.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हालांकि न्यूयॉर्क में चांदी मामूली गिरावट के साथ 27.89 डॉलर प्रति औंस पर रही। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख