ganesh chaturthi

Gold-Silver Price : सोने में 800 रुपए की तेजी, चांदी भी 1400 रुपए उछली

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2024 (19:33 IST)
Gold and silver prices increased : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 800 रुपए मजबूत होकर 73350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी लगातार चौथे दिन 1400 रुपए के उछाल के साथ 93700 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
ALSO READ: Gold : 666 करोड़ रुपए का 810 किलो सोना नदी में डूबा, फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी कहानी
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी लगातार चौथे दिन 1,400 रुपए के उछाल के साथ 93,700 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 73,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 800 रुपए अधिक है। अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 डॉलर अधिक है।
ALSO READ: Gold Silver Prices: चांदी में आया 3000 रुपए से ज्यादा का उछाल, सोना भी हुआ महंगा
गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में उछाल की वजह अमेरिका में उम्मीद से कमजोर वृहत आर्थिक आंकड़े हैं। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व वर्ष 2024 में कम से कम दो बार ब्याज दर में कटौती करेगा। चांदी भी 30.40 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा बोली गई। गुरुवार को यह 30.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख