biodatamaker
✕

Gold-Silver Price : आज फिर सोना-चांदी हुआ सस्‍ता, जानिए कितनी आई गिरावट

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2024 (19:21 IST)
Delhi bullion market : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपए की गिरावट के साथ 79,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत भी 600 रुपए टूटकर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 94,600 रुपए प्रति किलोग्राम था।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सोना 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपए टूटकर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 94,600 रुपए प्रति किलोग्राम था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 450 रुपए घटकर 79,150 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। शुक्रवार को यह 79,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, सोने की कीमतें कम हो रही हैं, कॉमेक्स में गिरावट है, अभी का भाव शुक्रवार के 2,685 डॉलर के बंद भाव से नीचे है क्योंकि डॉलर इंडेक्स में मजबूती से पीली धातु पर दबाव पड़ रहा है।
ALSO READ: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्‍या रहे भाव...
उन्होंने कहा, डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत के बाद अमेरिकी बॉन्ड की कीमतों में बढ़ोतरी से सर्राफा में सुधारात्मक रुझान को बढ़ावा मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 17.80 डॉलर प्रति औंस या 0.66 प्रतिशत गिरकर 2,677 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 31.52 डॉलर प्रति औंस हो गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हफ्ते भर लाल निशान में रहा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, अब जियो IPO की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरें

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

अगला लेख