dharma sangrah
✕

Gold-Silver Price : सोने में गिरावट, चांदी में आया उछाल, जानिए क्‍या हैं भाव...

Updated: शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (21:07 IST)
Gold and silver price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 400 रुपए की गिरावट के साथ 72,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।  हालांकि, चांदी की कीमत 800 रुपए के उछाल के साथ 84,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 83,200 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ‘स्वतंत्रता दिवस’ के मौके पर बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहा था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि चांदी की कीमत 800 रुपए के उछाल के साथ 84,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 83,200 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।
ALSO READ: 3 दिन में 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, क्यों घटे दाम?
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपए की गिरावट के साथ 72,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 72,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना 8.50 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 2,500.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत गिरावट के साथ 28.66 डॉलर प्रति औंस पर रही। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख