dharma sangrah
✕

Gold-Silver Price : सोना हुआ मजबूत, चांदी में भारी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

Updated: सोमवार, 5 अगस्त 2024 (19:22 IST)
Gold and silver price : आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपए चढ़कर 72,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं कमजोर उठाव के कारण चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और इसकी कीमत 1,300 रुपए लुढ़ककर 84,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को सोना 72,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि इसके उलट सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कमजोर उठाव के कारण चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और इसकी कीमत 1,300 रुपए लुढ़ककर 84,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: 3 दिन में 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, क्यों घटे दाम?
इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपए बढ़कर 72,450 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 72,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना पिछले बंद से 8.70 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,461.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, कॉमेक्स में उतार-चढ़ाव भरा सत्र रहा, जिसमें तेज गिरावट आई, लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ, क्योंकि व्यापारियों ने भारी स्टॉक बिकवाली और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का अनुमान लगाया।
 
न्यूयॉर्क में चांदी भी गिरावट के साथ 27.47 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव 309 रुपए या 0.44 प्रतिशत गिरकर 69,480 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
ALSO READ: Gold-Silver Price : भारी बिकवाली से सोना 1000 रुपए टूटा, चांदी भी 3500 रुपए लुढ़की
सोने का सबसे अधिक कारोबार वाला अक्टूबर अनुबंध 69,453 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, एमसीएक्स पर सितंबर माह में डिलिवरी वाले चांदी का अनुबंध 2,719 रुपए या 3.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,774 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख