Hanuman Chalisa
✕

चांदी ने लगातार दूसरे दिन रचा इतिहास, सोना हुआ फीका, जानिए क्‍या रहे भाव...

Updated: शुक्रवार, 17 मई 2024 (19:10 IST)
Gold and Silver Price : चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बढ़त के साथ शुक्रवार को स्थानीय बाजार में 89000 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में यह 88,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप सोने की कीमत 150 रुपए गिरकर 73900 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
ALSO READ: वैश्विक बाजारों में मजबूती सोने में रही 200 रुपए की बढ़त, चांदी में भी आया 700 रुपए का उछाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 300 रुपए उछलकर 89,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले सत्र में यह 88,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच सोने की कीमतें 150 रुपए गिरकर 73,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। पिछले सत्र में यह 74,050 रुपए पर बंद हुआ था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल कई सप्ताह के निचले स्तर से उबर गए। अमेरिकी डॉलर सूचकांक वर्तमान में पिछले बंद के मुकाबले 0.22 प्रतिशत अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर 2,380 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद से छह डॉलर नीचे है।
ALSO READ: 20 फीसदी महंगा हुआ सोना, 2024 के पहले 3 माह में क्यों बढ़ी मांग?
ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध मामलों के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एंड करेंसी) प्रणव मेर ने कहा, सत्र में अब तक सोने में मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है और सप्ताह का अंत सकारात्मक रहने की संभावना है। इसका कारण अमेरिका से हाल ही में जारी आर्थिक आंकड़ों में गतिविधियों में नरमी के संकेत दिख रहे हैं, जबकि मुद्रास्फीति फिर से कम होने लगी है।
 
इससे उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दर में कटौती की जा सकती है। हालांकि चांदी बढ़त के साथ 29.65 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबार में यह 29.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

जनजातीय गौरव दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन रद्द, अब भोपाल में होगा शक्ति प्रदर्शन, हर विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

भारत समिट में लगे नारे पर इटली में छिड़ी बहस, मेलोनी के गठबंधन की नेता ने किया भारत सरकार का बचाव

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

अगला लेख