sundarkand
✕

जेवराती मांग से सोना-चांदी चमके

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (18:21 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बीच गुरुवार को स्थानीय जेवराती मांग आने से सोना 150 रुपए चमककर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 150 रुपए की तेजी के साथ 30,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। 
    
विदेशी बाजारों में मुनाफा वसूली के दबाव में सोने में आज गिरावट रही। गत दिवस एक प्रतिशत की बढ़त में रहने वाला सोना हाजिर गुरुवार को 2.23 डॉलर फिसलकर 1,289.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.80 डॉलर की गिरावट में 1,289.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि बुधवार की तेजी के बाद ऊंचे भाव से हुई मुनाफावसूली के दबाव में सोना टूटा है। गत दिवस अमेरिका से कमजोर आर्थिक आंकड़े आने से डॉलर कमजोर हुआ और पीली धातु में मजबूती देखी गई थी।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के विवरण से भी सोने को बल मिला है जिसमें कुछ सदस्यों ने मुद्रास्फीति बढ़ने की धीमी रफ्तार को लेकर चिंता प्रकट की थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.42 प्रतिशत टूटकर 17.08 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख