sundarkand

छठे दिन चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी बढ़त में

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (18:10 IST)
मुंबई। इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों में तेजी के दम पर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार छठे दिन तेजी में रहा।
 
बीएसई का सेंसेक्स 26.53 अंक चढ़कर 06 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर 33,588.08 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.45 अंक की बढ़त में 07 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर 10,348.75 अंक पर पहुं‍च गया।  
वैश्विक शेयर बाजारों की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर निवेश धारणा मजबूत बने रहने से सेंसेक्स 14.36 अंक चढ़कर 33,575.91 अंक पर खुला। हालांकि, बिल्कुल शुरुआती कारोबार में यह कुछ देर के लिए लाल निशान में भी उतरा, लेकिन इसके बाद लगातार चढ़ता हुआ दोपहर तक यह 33,670.19 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 
 
दोपहर बाद एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और डॉ. रेड्डीज लैब जैसी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स तेजी से लुढ़कता हुला लाल निशान में चला गया। हालांकि अंतत: यह 0.08 प्रतिशत यानी 26.53 अंक की बढ़त में 33,588 अंक पर बंद होने में कामयाब रहा।
 
निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह ही रहा। यह 16.15 अंक चढ़कर 10,358.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिन का उच्चतम स्तर 10,374.30 अंक और निचला स्तर 10,307.30 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह 0.06 प्रतिशत अर्थात् 6.45 अंक की तेजी में 10,348.75 अंक पर बंद हुआ। 
 
बीएसई में कुल 2,854 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,441 के शेयर हरे और 1,256 के लाल निशान में बंद हुए जबकि 157 के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में शेयरों का विश्वास मजबूत रहा। बीएसई का मिडकैप 0.30 प्रतिशत चढ़कर 16,836.18 अंक पर और स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,943.86 अंक पर पहुंच गया। (वार्ता)

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

कौन बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट का CEO? 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: जानिए इस बार की खास तैयारियां और पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण

मध्यप्रदेश में बाढ़ से घिरे 527 लोगों को रेस्क्यू, कंट्रोल रूम पहुंचकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिया हालात का जायजा

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में राहुल गांधी और अमित शाह, क्‍या मुलाकात हुई, कुछ बात हुई?

केंद्र से टकराए तमिलनाडु के सीएम विजय! 'वंदे मातरम' नहीं, अब सबसे पहले गाया जाएगा राज्य गीत 'तमिल थाई वाझथु'

अगला लेख