Narak Chaturdashi
✕

दिवाली पर खूब बिकेगा सोना, जानिए क्यों...

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (15:29 IST)
नई दिल्ली। सरकार द्वारा सोने की 50,000 रुपए से अधिक की खरीद पर पैन और आधार कार्ड की अनिवार्यता को वापस लेने के बाद इस बार दिवाली पर बहुमूल्य धातु की बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
 
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन के चेयरमैन नितिन खंडेलवाल ने कहा, 'यह एक बड़ी राहत है। सर्राफा कारोबारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए दिवाली का इससे बेहतर तोहफा नहीं हो सकता है।'
 
धनतेरस 17 अक्टूबर को है। इस बार धनतेरस पर बिक्री में काफी सुधार की उम्मीद है। मुख्य रूप से धनतेरस उत्तर और पश्चिम भारत में बनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदना शुभ माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सोना 30,555 रुपए प्रति दस ग्राम पर था। वहीं चांदी का भाव 40,600 रुपए किलोग्राम पर चल रहा था। 
 
खंडेलवाल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों की सुस्ती के बाद हम बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना से सर्राफा कारोबारियों से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए थे क्योंकि पैन या आधार नंबर देने में वे हिचकते थे। इस आदेश को वापस लिए जाने से कारोबार सुगमता की स्थिति सुधरेगी।
 
इसी तरह की राय जताते हुए केरल के कल्याण ज्वेलर्स के निदेशक राजेश कल्याणरमन ने कहा कि यह सकारात्मक कदम है और इससे आगामी दिनों में बिक्री सुधरेगी।
 
उद्योग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल धनतेरस पर सोने और आभूषणों की बिक्री बेहतर मानसून और अनुकूल कीमतों की वजह से 25 प्रतिशत बढ़ी थी।
 
सरकार ने 23 अगस्त को अधिसूचना जारी कर सर्राफा कारोबारियों को मनी लांड्रिंग रोधक कानून 2002 (पीएमएलए) के तहत लाने की घोषणा की थी। उनसे ऐसे खरीदारों की सूचना देने को कहा गया था जो 50,000 रुपए से अधिक की खरीद कर रहे हैं। ऐसे में अपने ‘ग्राहक को जानिए’ नियम के तहत पैन और आधार को अनिवार्य कर दिया गया था।
 
जीएसटी परिषद की पिछले सप्ताह हुई बैठक में इस अधिसूचना को वापस लेने की घोषणा की गई। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। अपनी सालाना 900 से 1,000 टन की खपत के एक बड़े हिस्से को वह आयात से पूरा करता है। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख