biodatamaker

फ्रेंकलिन टेम्पलन म्यूचुअल फंड से जुड़ी बड़ी खबर, 6 योजनाओं को बंद करने में हो सकती है देरी

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (13:36 IST)
नई दिल्ली। हाल में 6 ऋण योजनाओं को बंद करने वाली फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने कहा कि निवेशकों के दस्तावेज सौंपने में देरी के चलते योजनाओं को खत्म करने की प्रक्रिया में देरी होगी। इस बारे में नए सिरे से उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही आगे कोई कदम उठाना संभव होगा।
 
कंपनी ने आगे कहा कि जिन निवेशकों के पास फंड हाउस में पंजीकृत ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर नहीं हैं, वे मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। मतदान की तारीख का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
 
ट्रस्टी अगले कुछ दिनों में मतदान प्रक्रिया से संबंधित एक नोटिस भेजेंगे। फंड हाउस ने अपने वितरण भागीदारों को एक पत्र में कहा कि प्रत्येक योजना के लिए अलग से नोटिस भेजा जाएगा।
 
मतदान की प्रक्रिया और निवेशकों की बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होगा और इसे प्रत्येक छह योजनाओं के लिए अलग-अलग आयोजित किया जाएगा। इस पत्र के अलावा फंड हाउस ने अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर भी जारी किए हैं।
 
कंपनी ने बताया कि निवेशकों को मतदान के लिए कहा जा रहा है क्योंकि केवल निवेशकों की बैठक के कारण राशि चुकाने के बाद ही योजनाओं को खत्म किया जा सकता है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख