Daily Horoscope
✕

विदेशी मुद्रा भंडार 4.525 अरब डॉलर बढ़ा, 579.346 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Updated: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (20:08 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 4.525 अरब डॉलर बढ़कर 579.346 अरब डालर की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह बताया गया। इससे पिछले 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 46.9 करोड़ डॉलर घटकर 574.821 अरब डॉलर रह गया था।
ALSO READ: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.88 अरब डॉलर बढ़ा
समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में भारी वृद्धि के कारण मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती हैं। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षावधि में एफसीए 3.932 अरब डॉलर बढ़कर 537.386 अरब डॉलर हो गईं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार 4 दिसंबर को समाप्त समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार का मूल्य 53.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 35.728 अरब डॉलर रह गया। देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्राकोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 1.506 अरब डॉलर और आईएमएफ के पास जमा मुद्रा भंडार 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.725 अरब डॉलर हो गया। (भाषा)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

अगला लेख