Hanuman Chalisa
✕

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज

Updated: रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (16:44 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.14 अरब डॉलर घटकर 394.46 अरब डॉलर रह गया।
 
 
विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। गत 5 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 91.58 करोड़ डॉलर घटकर 399.61 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले 28 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर घटकर 400.53 अरब डॉलर रहा था।
 
रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 5.23 अरब डॉलर की तेज गिरावट रही और यह 369.99 अरब डॉलर रह गई, हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 7.14 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.52 अरब डॉलर हो गया।
 
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास आरक्षित निधि 13 लाख डॉलर बढ़कर 2.47 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 64 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख