• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. farmers in ahmednagar stop onion auction at wholesale market to protest imposition of 40 pc duty on exports
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 20 अगस्त 2023 (21:33 IST)

महाराष्ट्र के अहमदनगर में रोकी गई प्याज की नीलामी आखिर केंद्र सरकार से क्यों नाराज हैं किसान

महाराष्ट्र के अहमदनगर में रोकी गई प्याज की नीलामी आखिर केंद्र सरकार से क्यों नाराज हैं किसान - farmers in ahmednagar stop onion auction at wholesale market to protest imposition of 40 pc duty on exports
प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाने के केंद्र के फैसले के विरोध में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में किसानों ने रविवार को प्याज की बिक्री रोक दी। सरकार ने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए शनिवार को प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया था। प्याज पर 31 दिसंबर 2023 तक प्याज पर यह निर्यात शुल्क जारी रहेगा।
 
स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप जगताप ने कहा कि केंद्र सरकार का किसान विरोधी रुख एक बार फिर सामने आया है। महाराष्ट्र में किसान प्याज के निर्यात से अच्छे लाभ की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन लगाए गए शुल्क से अब यह संभव नहीं होगा। इससे घरेलू बाजार में कीमतें गिर जाएंगी और किसानों को नुकसान होगा।
 
उन्होंने सरकार पर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई और इससे बाजार में ताजा प्याज की आवक में देरी होगी।
 
जगताप ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए राज्य भर के थोक बाजारों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।’’
 
अहमदनगर जिले की राहुरी तहसील में किसानों के एक समूह ने थोक बाजार में प्याज की बिक्री रोक दी है।
 
राहुरी में प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने कहा कि केंद्र को हमारी परेशानियों पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि निर्यात शुल्क ने व्यापारियों को एक संदेश भेजा है कि प्याज की सारी फसल केवल घरेलू बाजारों में ही बेची जाएगी। व्यापारियों ने अब हमारी उपज के लिए कम कीमत बतानी शुरू कर दी है।
 
एशिया के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार लासलगाव कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते प्याज की कीमतों में करीब 45 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई।
 
समिति के एक व्यापारी ने कहा कि दो हफ्ते पहले प्याज 1500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा था और एक हफ्ते में ही यह 2200 रुपये तक पहुंच गया। अब कीमत कम होने लगी है, क्योंकि निर्यात लगभग असंभव हो गया है। भाषा    Edited By : Sudhir Sharma 
ये भी पढ़ें
CWC Reshuffle : CWC में शामिल न होने पर बोले लालबहादुर शास्त्री के पोते- 'मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई'