Hanuman Chalisa

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोने के भावों में आई गिरावट, चांदी भी फिसली

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 (21:09 IST)
Gold Silver prices: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 1,050 रुपए लुढ़ककर 63,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 63,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी। चांदी की कीमत भी 1,700 रुपए लुढ़ककर 78,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में नरमी के रुख के बाद मंगलवार को दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतों में 1,050 रुपए की गिरावट आई और यह 63,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही।
 
एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने का फरवरी अनुबंध का भाव 46 रुपए चढ़कर 62,415 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, हालांकि एक्सचेंज में चांदी का मार्च अनुबंध का भाव 389 रुपए गिरकर 75,779 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,037 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत भी घटकर 24.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
गांधी ने कहा कि डॉलर और अमेरिकी बांड प्रतिफल बढ़ने के संकेतों के बीच सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आया। इसका कारण कारोबारियों का मानना ​​है कि फेडरल रिजर्व की ब्याजदर में कटौती का रुख अभी दूर की बात है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख