Hanuman Chalisa
✕

कमजोर वैश्विक रुख से सोने में रही 150 रुपए की गिरावट, चांदी भी 1500 रुपए लुढ़की

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (19:31 IST)
Gold Silver Rates: कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली सर्राफा बाजार (delhi bullion market) में मंगलवार को सोना 150 रुपए की गिरावट के साथ 60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (hdfc securities) ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,500 रुपए लुढ़ककर 75,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में गिरावट आई। विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 150 रुपए की गिरावट के साथ 60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,936 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत घटकर 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि श्रम दिवस की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार बंद थे और निवेशक इस महीने फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले अमेरिकी अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य पर अधिक संकेतकों का इंतजार कर रहे थे जिससे सोने की कीमत स्थिर रही।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख