बुधवार, 27 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold Price Today 8 June: Gold price flat as traders await RBI monetary policy verdict; silver gains mildly
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 8 जून 2023 (19:57 IST)

Gold price : सोना हुआ सस्ता, चांदी 500 रुपए महंगी

नई दिल्ली। today Gold price : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 420 रुपए की गिरावट के साथ 60,380 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने से सोने के दाम में नरमी रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
 
हालांकि चांदी की कीमत 500 रुपए के उछाल के साथ 73,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 420 रुपये की गिरावट के साथ 60,380 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,945 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें
Odisha Train Accident : 288 लोगों की मौत की जिम्मेदार मोदी सरकार? कांग्रेस ने रिपोर्ट से बताई चौंकाने वाली सचाई