Daily Horoscope
✕

भारत में वीआर प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देगी फेसबुक

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (21:56 IST)
हैदराबाद। प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भारत में आभासी वा​स्तविकता (वीआर) जैसी नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 2 नए कार्यक्रमों की घोषणा की। कंपनी के ये कार्यक्रम स्टार्टअप व अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के लिए हैं।
 
कंपनी का कहना है कि उसके ये कार्यक्रम (इंडिया इनोवेशन हब व स्कूल ऑफ इनोवेशन स्टार्टअप) के लिए उसकी अन्य पहलों के साथ साथ चलेंगे। फेसबुक के प्रमुख प्लेटफॉर्म भागीदारी सत्यजीत सिंह ने कहा कि ये भागी​दारियां भारत के नवोन्मेषी परिवेश में योगदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं। इसके जरिए हम ​वीआर जैसी उदीयमान प्रौद्योगिकी को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर फेसबुक वीआर प्रौद्योगिकी पर काफी जोर दे रही है। अमेरिका से बाहर फेसबुक के सबसे अधिक उपयोक्ता भारत में हैं। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख