Hanuman Chalisa
✕

बचत और निवेश में है बड़ा अंतर, जानिए 10 खास बातें

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (10:48 IST)
आमतौर पर लोग बचत और निवेश को एक ही समझते हैं, लेकिन इन दोनों में बड़ा अंतर होता है। आजकल के दौर में बचत करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है वहीं अगर हम अपनी पूंजी को बढ़ाना चाहते हैं तो हमें निवेश करना होगा। नियमित रूप से सेव करना और लंबे समय के लिए निवेश करना बेहद आवश्यक है। आइए इन 10 बातों से जानते हैं निवेश और बचत में अंतर...
 
- मासिक आय और खर्च में अंतर ही बचत है। निवेश से आशय बचाए गए पैसों को सही जगह लगाकर उसे बढ़ाना है। FD, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड आदि निवेश के लोकप्रिय माध्यम है।
 
- पैसे कमाने में तो बहुत वक्त लगता है लेकिन उसे गंवाने में दो मिनट से भी कम समय लगता है। यदि आपको अपने धन को सुरक्षित रखना है तो आपको बजट बनाकर चलना होगा। प्रारंभ में यह काम आपको बड़ा मुश्किल लगेगा लेकिन धीरे-धीरे आप इसके आदी हो जाएंगे। इस तरह से बचाया गया पैसा बचत कहलाता है।
- पाई-पाई जोड़कर इकट्ठा किया पैसा ही बुरे समय में काम आता है। बचत किए गए अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सेविंग अकाउंट एक बेहतर विकल्प है। जब आपके हाथ में ज्यादा कैश नहीं होगा तो आप उसे खर्च भी सोच-समझकर करेंगे।
 
- बचत के लिए संयम की आवश्यकता होती है तो निवेश के लिए संयम के साथ ही प्लानिंग की आवश्यकता होती है।
- अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि आप कहां और क्यों निवेश कर रहे हैं और किस तरह का रिटर्न आप चाहते हैं। 
 
- बचत में जोखिम नहीं है लेकिन निवेश में जोखिम रहता है।
- केवल बचत करके आप अपने भविष्य की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते अत: वित्तीय विशेषज्ञों की मदद से अपनी आवश्यकतानुसार सही जगह निवेश कर आप भविष्‍य में होने वाले खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
 
- बचत और निवेश एक सिक्के के 2 पहलू है। बचत आपके भविष्य के लक्ष्यों को आसानी से पूरा करने में मदद कर सकती है।
- उदाहरण के लिए अगर आप घर खरीदना चाहते हैं और आपके पास डाउनपेमेंट के लिए भी पैसा नहीं है तो आप 5 साल बाद घर खरीदने की प्लानिंग करें और मकान पर लोन में आने वाली किश्त जितनी राशि की SIP कर लें। इस तरह निवेश से आपका यह सपना आसानी से पूरा हो सकता है।
 
- रिटायरमेंट प्लान, मेडिकल प्लान, एज्यूकेशन प्लान आदि में निवेश कर आप इन पर होने वाले मोटे खर्चों की पूर्ति भी आप आसानी से कर सकते हैं। 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख