ganesh chaturthi
✕

डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2018 (12:44 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल की आसमान छूती कीमतों ने सरकार और लोगों दोनों को परेशान कर रखा है। देश की राजधानी दिल्‍ली में डीजल की कीमतें रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई हैं, वहीं पेट्रोल और हवाई ईंधन की कीमतों में भी बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली में पेट्रोल 70 रुपए लीटर और डीजल 59.75 रुपए लीटर मिल रहा है, जो कि दिल्ली में डीजल की अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है।
 
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ रही है। इस कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। केंद्र सरकार ने जनता को कुछ राहत देने के लिए डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। अक्टूबर में सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को एलपीजी के दाम में मासिक बढ़ोतरी बंद करने का भी निर्देश दिया था। यह बढ़ोतरी एलपीजी पर सब्सिडी को समाप्त करने के लिए की जा रही थी। पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय भावों से जुड़े हैं और इनमें रोजाना बदलाव किया जाता है।
 
नए साल में लगा हवाई कंपनियों को झटका : नए साल के पहले दिन हवाई कंपनियों को भी झटका लगा। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में हवाई जहाज में ईंधन भरवाने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे लग रहे हैं। 1 जनवरी से दिल्ली में हवाई ईंधन के दाम 57460 रुपए प्रति 1000 लीटर हो गए हैं जो पहले 57,349 रुपए प्रति 1000 लीटर थे। (एजेंसियां)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख