biodatamaker

स्वर्णाभूषण विक्रेताओं की अनिवार्य हॉलमार्किंग समयसीमा को 1 साल आगे बढ़ाने की मांग

Updated: मंगलवार, 28 जुलाई 2020 (16:02 IST)
मुंबई। सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने वाले आदेश की समयसीमा को आगे बढ़ाने के सरकार के निर्णय का आभूषण उद्योग ने हालांकि स्वागत किया है लेकिन उनका मानना है कि सरकार को समयसीमा को कम से कम 1 साल आगे बढ़ाना चाहिए था ताकि मौजूदा आभूषण के स्टॉक को समाप्त किया जा सके।
ALSO READ: सोना 50 हजार के करीब, चांदी में 858 रुपए की तेजी
कोरोनावायरस महामारी के प्रभाव को देखते हुए सरकार ने सोमवार को सोने के आभूषणों में अनिवार्य हॉलमार्किंग आदेश को लागू करने की समयसीमा को करीब 4 महीने आगे बढ़ाकर 1 जून 2021 कर दिया। हालांकि आभूषण विनिर्माता एवं विक्रेता उद्योग इससे संतुष्ट नहीं हैं और वे इस अवधि को जनवरी 2022 तक बढ़ाए जाने की मांग कर रहा है।
 
अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने कहा कि हम स्वर्णाभूषणों और शिल्प कृतियों की अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग करने की समयसीमा को बढ़ाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन हमने इस समयसीमा को 1 साल बढ़ाने का आग्रह किया था। इस समय बिक्री काफी कम है, जब तक हम पुराने स्टॉक को निकाल नहीं देते हैं उसके स्थान पर हॉलमाकिंग वाला स्टाक नहीं आ पाएगा। इसमें समय लगेगा। विभिन्न आभूषण विक्रेताओं की संस्था के साथ मिलकर संगठन इन चिंताओं को बताते हुए एक और ज्ञापन सरकार को देगा।
 
सरकार ने सोने के आभूषणों में अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू करने की समयसीमा को 15 जनवरी 2021 से बढ़ाकर 1 जून 2021 कर दिया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने सोमवार को बताया कि यह निर्णय आभूषण विक्रेताओं के आग्रह पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले साल 1 जून से आभूषण विक्रेताओं को केवल 14, 18 और 22 कैरेट सोने के आभूषण बेचने की ही अनुमति होगी। वर्तमान में सोने की हालमार्किंग एक तरह से उसकी शुद्धता का प्रमाणन है और यह स्वैच्छिक है।
 
केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में सोने के आभूषणों और शिल्पकृतियों के लिए 15 जनवरी 2021 से हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिए जाने की घोषणा की थी। (भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख