dharma sangrah
✕

वैश्विक मजबूती से सोने और चांदी में लौटी तेजी

Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (16:22 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 335 रुपए चढ़कर करीब डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 42115 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 365 रुपए की बढ़त के साथ 47375 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

लगातार 2 दिन की गिरावट के बाद सोने में तेजी लौटी है। चांदी भी 365 रुपए की बढ़त के साथ 47375 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.50 प्रतिशत चमककर 1573.53 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.20 डॉलर की मजबूती में 1,576.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस के नए मामलों में 2 दिन कमी आने के बाद बुधवार को इसमें एक बार फिर तेजी देखी गई। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया जिससे इसके भाव बढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.90 डॉलर चमककर 17.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख