kalsarpa dosh calculator
✕

Amazon के चीफ Jeff bezos ने रिकॉर्ड 1,171 करोड़ रुपए में खरीदा आलीशन घर

Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (16:19 IST)
सैन फ्रांसिस्को। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस ने लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर (1171.5 करोड़ रुपए से अधिक) का आलीशान घर खरीदा है। यह इस क्षेत्र में संपत्ति का नया रिकॉर्ड है।
 
अमेरिकी अखबार 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की खबर के मुताबिक बेजोस ने इस आलीशन घर (वॉर्नर एस्टेट) को मीडिया कारोबारी डेविड गेफेन से खरीदा है। इसमें कहा गया कि यह लॉस एंजिल्स में किसी रिहायशी संपत्ति का अब तक का सबसे महंगा सौदा है। इससे पहले 2019 में लाशन मर्डोक ने बेल-एयर एस्टेट को खरीदने के लिए करीब 15 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था।
 
खबर में कहा गया है कि वॉर्नर एस्टेट नाम का यह बंगला बेवर्ली हिल्स में 9 एकड़ में फैला है। इसमें गेस्ट हाउस, टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स समेत अन्य चीजें हैं। वॉर्नर ब्रदर्स के पूर्व अध्यक्ष जैक वॉर्नर ने इस घर को 1930 में बनवाया था।
 
ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस की संपत्ति 110 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी गई है। उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख