dharma sangrah
✕

कमजोर मांग, रुपए की मजबूती से सोना 372 रुपए टूटा

Updated: शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (17:40 IST)
नई दिल्ली। कमजोर मांग और रुपए की मजबूती से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 372 रुपए की गिरावट के साथ 39278 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की कीमत भी 1273 रुपए की हानि के साथ 49187 रुपए प्रति किग्रा रह गई। 

एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है। सोने की कीमतों के साथ ही चांदी की कीमत भी 1273 रुपए की हानि के साथ 49187 रुपए प्रति किग्रा रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा, कमजोर निवेश मांग और मजबूत रुपए से कीमतों में गिरावट आई।

शुक्रवार को दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे मजबूत हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोने का भाव घटकर 1510 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव भी घटकर 18.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पटेल ने कहा, अमेरिका के उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों के आने के बाद बाजार में जोखिम धारणा के नरम पड़ने से सर्राफा मांग प्रभावित हुई।

गुरुवार की शाम को सर्राफा कीमतों में तकनीकी सुधार देखने को मिला और बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। दिल्ली में, 24 कैरेट सोना (99.9 प्रतिशत शुद्धता) गुरुवार को 39650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि चांदी चांदी 50460 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को आरंभिक कारोबार में रुपया 17 पैसे के सुधार के साथ 71.67 रुपए प्रति डॉलर हो गया जहां घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति जैसे सकारात्मक संकेतों से निवेशकों की कारोबारी धारणा में सुधार आया।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख