biodatamaker

सेंसेक्स में 337 अंक की तेजी, निफ्टी 10900 के पार

Updated: शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (17:36 IST)
मुंबई। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के नरम पड़ने की उम्मीदों और बैंकिंग, आईटी एवं ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेजी से बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 337 अंक का उछाल दर्ज किया गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 98.30 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10946.20 अंक पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 337.35 अंक यानी 0.92 प्रतिशत बढ़कर 36981.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 37012.98 अंक और नीचे में 36727.66 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 98.30 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10946.20 अंक पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान, निफ्टी ऊंचे में 10957.05 अंक और नीचे में 10867.45 अंक तक गया। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी टेक महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) और कोटक बैंक के शेयरों में दर्ज की गई। इनमें 3.77 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई।

वहीं दूसरी ओर एस बैंक, सन फार्मा, टीसीएस, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के शेयरों में 2.42 प्रतिशत तक की गिरावट रही। विशेषज्ञों के मुताबिक, रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय की ओर से लगातार आ रही खबरों ने शेयर बाजार को संभलने में मदद की।

उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता फिर से शुरू होने की संकेतों से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। एशियाई बाजारों में हेंगसेंग, शंघाई कंपोजिट सूचकांक, निक्की और कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख देखा गया।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख