dipawali
✕

जेवराती मांग से सोने में तेजी, चांदी भी चमकी

Updated: गुरुवार, 16 मई 2019 (15:53 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बावजूद वैवाहिक जेवराती मांग निकलने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए चमककर 33,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 50 रुपए की बढ़त में 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.20 डॉलर की गिरावट में 1,296.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.50 डॉलर लुढ़ककर 1,296.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद के कारण वैश्विक बाजारों में पीली धातु की मांग बनी हुई है लेकिन साथ ही मजबूत डॉलर का दबाव भी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.78 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

वैश्विक गिरावट के बावजूद जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए महंगा होकर 33,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 33,160 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी  26,500 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 50 रुपए की बढ़त में 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 15 रुपए की तेजी में 37,525 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख