Daily Horoscope

करकरे की शहादत पर सवाल उठाने वालीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अब गोडसे को बताया देशभक्त

Updated: गुरुवार, 16 मई 2019 (16:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजयसिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वालीं भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता रही हैं।
 
साध्वी ने फिल्म अभिनेता कमल हासन के बयान कि नाथूराम गोडसे को पहला हिन्दू आतंकवादी बताने के सवाल पर कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं उन्हें इस लोकसभा चुनाव में जवाब मिल जाएगा। 
 
प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि साध्वी का यह बयान आज यानी गुरुवार का ही है और मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले का है। सुश्री ठाकुर ने इस अवसर पर कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि उसके नेता आतंकवाद का समर्थन करते हैं। 
 
इस संबंध में प्रदेश भाजपा के नेता हितेश वाजपेयी ने यहां मीडिया से प्रतिक्रिया में संभलते हुए कहा कि हम गांधी की हत्या करने वाले का महिमामंडन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि साध्वी ने यह टिप्पणी किस संदर्भ में कही है, इसके बारे में उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है और इस पर अभी और कुछ बोलना उचित नहीं है। 
 
वहीं, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने एक टीवी चैनल पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपा दोगली पार्टी है। वह मुखौटे लगाकर राजनीति करती है। पहले किसी भी मुद्दे पर कहलवाती है और फिर खंडन करती है। गोडसे निश्चित रूप से आतंकवादी था। उसने महात्मा गांधी की हत्या का प्रयास पहले भी किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान शोभा नहीं देते हैं।
 
भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अयोध्या में राम मंदिर और महाराष्ट्र के शहीद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर भी बयान दिया था। इन दोनों मामलों को लेकर भी विवाद हुआ था। 
 

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख