Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना लुढ़का, चांदी में भी बड़ी गिरावट

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2019 (16:25 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 320 रुपए लुढ़ककर 33,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव की नरमी से चांदी भी 450 रुपए की गिरावट लेकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

डॉलर में आई तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। लंदन का सोना हाजिर 2.03 डॉलर की गिरावट लेकर 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से मिले समर्थन के दम पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में तेजी आई है। डॉलर की तेजी का दबाव पीली धातु पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की गिरावट लेकर 15.07 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख