dharma sangrah

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 379 और निफ्टी 124 अंक चढ़ा

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2019 (16:20 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित रुझानों के बीच घरेलू स्तर पर ऑटो, तेल, धातु एवं बैंकिंग जैसे समूहों में हुई लिवाली के साथ ही छोटी एवं मझौली कंपनियों में अधिक निवेश आने से मंगलवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना रहा और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 379 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 124 अंक उछलने में सफल रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 378.73 अंक उछलकर 36442.54 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 123.94 अंक चढ़कर 10987.45 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 2.01 प्रतिशत चढ़कर 14794.30 अंक पर और स्मॉलकैप 3.11 प्रतिशत उछलकर 14416.91 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल 2874 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2121 हरे निशान और 563 लाल निशान में बंद हुए, जबकि 190 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान बीएसई में बढ़त में रहने वाले समूहों में ऑटो 3.18 प्रतिशत, तेल एवं गैस 2.85 प्रतिशत, धातु 2.56 प्रतिशत, बैंकिंग 1.89 प्रतिशत और कैपिटल गुड्स 1.32 प्रतिशत शामिल हैं।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख