dharma sangrah
✕

वैश्विक तेजी से सोना रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी लुढ़की

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (15:23 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के दम पर गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांचवें दिन मजबूत हुआ और 110 रुपए चमककर 33300 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।  हालांकि चांदी 300 रुपए का गोता लगाते हुए 40200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 1.10 डॉलर की बढ़त में 1293.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 0.10 डॉलर लुढ़ककर 1,293.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रेग्जिट को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु पर भरोसा कर रहे हैं।

हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में आई मजबूती से सोने की तेजी पर लगाम रही। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट में 15.55 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

ईरान में भीषण सड़क हादसा, कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत, 16 घायल

कश्मीर के गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक लुढ़का

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

अगला लेख