dharma sangrah
✕

सामान्य जेवराती मांग से सोना रहा स्थिर, चांदी में चमक बढ़ी

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (17:23 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ने के बावजूद घरेलू जेवराती मांग सामान्य रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से हालांकि चांदी की चमक बढ़ी और यह 380 रुपए की छलांग लगाकर 37,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से विदेशी बाजारों में पीली धातु में आज भी बढ़त रही। लंदन का सोना हाजिर 6.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,237.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.10 डॉलर की बढ़त में 1,242.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत को अब निवेशक सशंकित होकर देख रहे हैं। उनका मानना है कि मात्र 90 दिन में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की जमीन तैयार नहीं हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी आज 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 14.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

अगला लेख