here

Hanuman Chalisa

शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्‍स और निफ्टी में रही गिरावट

मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (17:08 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच मुनाफावसूली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार लगातार छह दिन की तेजी खोते हुए मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 106.69 अंक की गिरावट में 36,134.31 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 14.25 अंक की गिरावट में 10,869.50 अंक पर बंद हुआ।


अमेरिका और चीन के बीच गत शनिवार को हुई बातचीत को लेकर निवेशकों में उपजी आशंका से विदेशी बाजारों के साथ-साथ घरेलू शेयर भी धराशायी हो गए। निवेशकों को यह आशंका है कि अमेरिका और चीन 90 दिन की तय अवधि में व्यापार समझौते की जमीन तैयार नहीं कर पाएंगे और अमेरिका फिर टैरिफ युद्ध की शुरुआत कर देगा। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस माह होने वाली बैठक में ब्याज दर बढाए जाने की आशंका भी निवेश धारणा के खिलाफ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक फीसदी से अधिक के उछाल से भी निवेशक हतोत्साहित रहे। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 70 सेंट यानी 1.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी और डॉलर की तुलना में रुपए की गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स तेजी के साथ 36,290.48 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 36,295.84 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,036.39 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.29 प्रतिशत की गिरावट में 36,134.31 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां लाल निशान में रहीं। निफ्टी भी हल्की बढ़त के साथ 10,877.10 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,890.95 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,833.35 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.13 प्रतिशत की गिरावट में 10,869.50 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 26 कंपनियां गिरावट में और 24 तेजी में रहीं। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझोली कंपनियों में बिकवाली का कम जोर रहा जबकि छोटी कंपनियों में लिवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.07 प्रतिशत यानी 10.23 अंक की गिरावट में 15,097.60 अंक पर और स्मॉलकैप 0.14 प्रतिशत यानी 20.13 अंक की तेजी में 14,514.22 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में  कुल 2,717 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,412 में गिरावट,1,160 में तेजी रही और 145 कंपनियों के शेयरों के भाव दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

अगला लेख