Hanuman Chalisa
✕

जेवराती मांग की सुस्ती से सोना लुढ़का, चांदी में रही चमक

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (16:54 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बावजूद घरेलू जेवराती मांग की सुस्ती से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए लुढ़ककर 31,540 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग आने से चांदी 60 रुपए चमककर 37,160 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 5.05 डॉलर की बढ़त के साथ 1,225.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.30 डॉलर की तेजी में 1,231.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने बुधवार को बयान दिया कि अमेरिकी ब्याज दर न्यूट्रल लेवल यानी तटस्थता के स्तर से बस थोड़ी नीचे है, जिससे दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर कमजोर पड़ गया। डॉलर के टूटने से पीली धातु की चमक बढ़ी है।

निवेशकों को पॉवेल के बयान से यह उम्मीद जगी है कि संभवत: ब्याज दर बढ़ाने को लेकर फेड का रुख नरम हुआ है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 0.03 डॉलर की तेजी में 14.133 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख