Daily Horoscope
✕

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना लुढ़का, चांदी भी टूटी

Updated: बुधवार, 28 नवंबर 2018 (15:47 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट और स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा उठान में कमी आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 290 रुपए लुढ़ककर करीब दो महीने के निचले स्तर 31,560 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। कमजोर जेवराती और औद्योगिक मांग से चांदी भी लगातार पांचवें दिन गिरावट में रही और 200 रुपए टूटकर 16 महीने से अधिक के निचले स्तर 37,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को पीली धातु में रही करीब 0.70 प्रतिशत की गिरावट का असर आज स्थानीय बाजार पर देखा गया। बुधवार को विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,213.85 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.20 डॉलर की गिरावट में 1,213.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के उपाध्यक्ष रिचर्ड क्लेरिडा के उस बयान से पीली धातु दबाव में आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय बैंक को ब्याज दरों में बढ़ोतरी का क्रम जारी रखना चाहिए। इससे दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है जिससे सोना दबाव में आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.03 डॉलर फिसलकर 14.15 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शेयर बाजार में फ्लेट टू पॉजिटिव, महंगाई और प्रॉफिट बुकिंग के बीच घिरे निवेशक; जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल?

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख