suvichar
✕

कमजोर मांग से सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी भी टूटी

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (15:40 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। सोना 50 रुपए और टूटकर 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इससे पिछले दो दिन में सोना 150 रुपए टूटा था। सोने की तर्ज पर चांदी भी 100 रुपए के नुकसान से 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग घटी है। इससे यहां धारणा कमजोर हुई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 1,221.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 14.40 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही।

इसके अलावा हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा खुदरा विक्रेताओं की मांग घटने से भी सोने में गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 50-50 रुपए टूटकर क्रमश: 31950 रुपए और 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। चांदी हाजिर 100 रुपए टूटकर 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलीवरी 183 रुपए के नुकसान से 36,586 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए तथा बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

PM मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले: CM योगी

क्या गुलाम नबी आजाद कांग्रेस में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं?

Lucknow to Ayodhya नमो भारत कॉरिडोर, 13.50 करोड़ मंजूर, अब सिर्फ 60 मिनट में तय होगा 150 KM का सफर

अगला लेख