Daily Horoscope
✕

त्योहारी मांग से सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी भी चमकी

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (17:08 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपए की छलांग लगाकर 4 माह से अधिक के उच्चतम स्तर 32,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 350 रुपए महंगी होकर 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार लंदन का सोना हाजिर 0.4 प्रतिशत की तेजी में 1,222.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.60 डॉलर की बढ़त में 1,231.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव और शेयर बाजार में जारी घमासान को देखते हुए निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ा है, हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.6 प्रतिशत की तेजी में 14.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख