Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना टूटा, चांदी भी फिसली

Updated: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (16:32 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की फीकी पड़ी चमक और पितृपक्ष के कारण स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए लुढ़ककर 3 सप्ताह के निचले स्तर 31,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 450 रुपए टूटकर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बल पर मजबूत हुए डॉलर के दबाव में पीली धातु की चमक घटती जा रही है। लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 0.85 डॉलर की गिरावट में 1,182.75 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,186.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव बना हुआ है। घरेलू स्तर पर पितृपक्ष का अधिक असर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर चढ़कर 14.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख