ramcharitmanas
✕

कमजोर मांग से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (15:28 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 100 रुपए टूटकर 31550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 300 रुपए टूटकर 38450 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।


कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीसरी बार ब्याज दरें बढ़ाने से कमजोर वैश्विक रुख तथा घरेलू हाजिर मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 0.56 प्रतिशत के नुकसान से 1194.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.94 प्रतिशत से टूटकर 14.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपए टूटकर क्रमश: 31550 रुपए और 31400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। बुधवार को सोना 75 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव 24500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।

सोने की तर्ज पर चांदी हाजिर भी 300 रुपए के नुकसान से 38450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 290 रुपए टूटकर 37970 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए। चांदी सिक्का लिवाल 72000 रुपए और बिकवाल 73000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहे। (भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख