शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 110 रुपए हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (18:07 IST)

सोना 110 रुपए हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की

Delhi bullion market | सोना 110 रुपए हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की
मुंबई। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 275 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.21 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1863.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 1869.70 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 0.32 प्रतिशत टूटकर 24.97 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 110 रुपए सस्ता होकर 49180 रुपए प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 110 रुपए उतरकर 49150 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

साथ भी चांदी 275 रुपए गिरकर 66350 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 295 रुपए कमजोर होकर 66472 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारत में लगे वैक्सीन के 115 करोड़ डोज : मनसुख मांडविया