Daily Horoscope
✕

चीनी स्टार्टअप डीपसीक पर साइबर अटैक, बर्बाद किए थे Nvidia के 600 बिलियन डॉलर

चीनी प्रौद्योगिकी स्टार्टअप डीपसीक पर सोमवार को साइबर हमला हुआ, डीपसीक की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Nvidia Corp केेनिवेशकों के 600 मिलियन डॉलर बर्बाद हो गए।

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (14:53 IST)
cyber Attack on chinese startup DeepSick : चीनी प्रौद्योगिकी स्टार्टअप डीपसीक पर सोमवार को साइबर हमला हुआ, जिससे उपयोगकर्ताओं को साइट पर पंजीकरण करने में दिक्कत हुई। डीपसीक के चैटबॉट की वजह से Nvidia Corp केे निवेशकों के 600 मिलियन डॉलर बर्बाद हो गए।

डीपसीक की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार की टेक कंपनियों को एक ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Nvidia Corp केेनिवेशकों को बड़ा झटका लगा। उनके  600 मिलियन डॉलर बर्बाद हो गए। यह Nvidia की मार्केट वैल्‍यू में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

डीपसीक पर साइबर अटैक : अपने एआई चैटबॉट से प्रौद्योगकी क्षेत्र की दुनिया में खलबली मचाने वाली कंपनी डीपसीक ने कहा कि उसकी सेवाओं पर बड़े पैमाने पर दुर्भावनापूर्ण हमले किए गए हैं। डीपसीक ने साइबर हमले के बाद एक बयान जारी कर कहा कि पंजीकृत उपयोगकर्ता सामान्य रूप से लॉग इन कर सकते हैं। 
 
अमेरिकी कंपनियों से सस्ता है AI मॉडल :  डीपसीक ने इसी माह नया एआई मॉडल जारी कर एआई जगत में दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। कंपनी का दावा है कि उसका मॉडल ‘चैटजीपीटी’ निर्माता ओपनएआई जैसी अमेरिकी कंपनियों के मॉडल को टक्कर देता है और उनसे अधिक किफायती है।

इस साल की शुरुआत में चैटबॉट के एप्पल और गूगल ऐप स्टोर पर उपलब्ध होने से इसकी पहुंच और बढ़ गई। डीपसीक का ‘एआई असिस्टेंट’ आईफोन स्टोर पर सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला मुफ्त ऐप्लीकेशन बन गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख