Daily Horoscope
✕

दिल्ली में सीएनजी, पीएनजी महंगी

Updated: शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (22:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सीएनजी की कीमत में शनिवार को प्रति किलोग्राम 63 पैसे और पाइपलाइन रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत में 1.11 रुपए का इजाफा किया गया। बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार को मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने के बाद की है।
 
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि अब दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 42.60 रुपए प्रति किलोग्राम होगी जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह कीमत 49.30 रुपए प्रति किलोग्राम होगी। रेवाड़ी को आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी की कीमत 63 पैसे बढ़ने के बाद 51.62 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 52.25 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
 
चुनिंदा पंपों पर रात 12.30 से सुबह 5.30 बजे के बीच सीएनजी भरवाने पर कंपनी की डेढ़ रुपए प्रति किलोग्राम की छूट जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहकों के लिए सीएनजी की कीमत दिल्ली में 41.10 रुपए प्रति किलोग्राम एवं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह कीमत 47.80 रुपए प्रति किलोग्राम होगी।
 
कंपनी ने घरों में पाइप से भेजी जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में रविवार से 1.11 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि की भी घोषणा की। दिल्ली में इसकी कीमत अब 27.14 रुपए मानक प्रति घनमीटर से बढ़कर 28.25 रुपए मानक प्रति घनमीटर होगी। इसी प्रकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 30.10 रुपए मानक प्रति घनमीटर होगी। यहां इसमें 1.26 रुपए मानक प्रति घन मीटर की वृद्धि की गई है। पहले इसकी कीमत 28.84 रुपए मानक प्रति घनमीटर थी।
 
रेवाड़ी को आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी की कीमत में 1.12 रुपए का इजाफा किया गया है। यह अब 29.90 रुपए मानक प्रति घनमीटर होगी। कंपनी दिल्ली में 6.4 लाख और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी में 3 लाख घरों में पीएनजी की आपूर्ति करती है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में बहुत गिरावट आई है। इससे उसके द्वारा खरीदी जाने वाली प्राकृतिक गैस का आधार मूल्य बढ़ गया है। (भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख