Daily Horoscope
✕

3 बैंकों ने उठाया बड़ा कदम, सस्ता होगा Loan, EMI भी होगी कम

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2019 (22:01 IST)
नई दिल्ली। अपने कुछ ऋण उत्पादों को यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और आईडीबीआई बैंक ने ग्राहकों को नीतिगत दरों में कटौती का लाभ देने के लिए रेपो दर से जोड़ने का फैसला किया है। 
 
यूबीआई के सूत्रों के अनुसार बैंक होम और कार के लिए लोन को रेपो आधारित ब्याज दर से जोड़ेगा। नई रेपो आधारित ब्याज दर आवास कर्ज के लिए 8.15 प्रतिशत से 8.30 प्रतिशत होगी। कार ऋण के लिए दरें 8.70 से 8.85 प्रतिशत होगी।

ALSO READ: नहीं लगाने पड़ेंगे बैंक के चक्कर, सिर्फ 59 मिनट में मिल लाएगा हाउसिंग और ऑटो लोन
बैंक के अनुसार वह कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज (एमसीएलआर) पर भी आवास और कार के लिए कर्ज देना जारी रखेगी जिससे कि ग्राहकों को विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। दूसरी ओर इलाहाबाद बैंक 75 लाख तक के आवास ऋण के साथ-साथ साथ मुद्रा लोन को भी को रेपो दर से जोड़ेगा, हालांकि, वह एमसीएलआर से जुड़े कर्ज को भी जारी रखेगा।

ALSO READ: मध्यम वर्ग को बड़ा फायदा, हाउसिंग लोन पर टैक्स में मिलेगी छूट
आईडीबीआई बैंक ने भी कहा कि वह रेपो दर आधारित आवास एवं वाहन कर्ज की पेशकश करेगा। इस कर्ज पर सालाना ब्याज दर 8.50 प्रतिशत से शुरू हो रहा है। बैंक के अनुसार, सुविधा प्लस मकान ऋण एवं सुविधा प्लस वाहन ऋण रिजर्व बैंक के रेपो दर से जुड़े होंगे एवं वे 10 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने कहा कि अच्छी ऋण साख वाले नए ग्राहकों एवं न्यूनतम 6 लाख रुपए तक की सालाना आय वालों को यह कर्ज दिया जाएगा।
 
बैंक ने कहा है कि 35 साल की अवधि के लिए 8.50 प्रतिशत की ब्याज दर पर 75 साल रुपए तक का कर्ज दिया जाएगा। इसके अलावा बिना किसी प्रोसेसिंग शुल्क के शेष राशि के हस्तांतरण एवं टॉपअप की सुविधा उपलब्ध होगी। 8.90 प्रतिशत की ब्याज दर पर ग्राहकों को 7 साल की अवधि तक के लिए 25 लाख रुपए तक के वाहन ऋण की पेशकश की जाएगी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख