Hanuman Chalisa
✕

लगातार दूसरे महीने कारोबारी गतिविधियों में इजाफा, 9 महीनों में पहली बार रोजगार बढ़ा

Updated: गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (12:50 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेवा क्षेत्र में नवंबर में लगातार दूसरे महीने तेजी हुई। इस दौरान नए ऑर्डर मिलने से कारोबारी गतिविधियों में इजाफा हुआ तथा 9 महीनों में पहली बार रोजगार बढ़ा। मासिक सर्वेक्षण 'भारत सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक' नवंबर में लगातार दूसरे महीने 50 अंक के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर रहा, जो कारोबार में बढ़ोतरी को दर्शाता है।
ALSO READ: बड़ी खबर, यूपी में अब SMS के माध्यम से मिलेगा बेरोजगारों को रोजगार
हालांकि यह अक्टूबर के 54.1 से घटकर नवंबर में 53.7 रहा, लेकिन ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि कारोबार में सुधार हो रहा है और कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन में राहत के बाद मांग तेजी से बढ़ी है। आईएचएस मार्केट के अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पॉलीन्ना डी. लीमा ने कहा कि भारतीय सेवा क्षेत्र में मार्च से सितंबर तक कोरोनावायरस के चलते गिरावट के बाद सुधार का सिलसिला जारी है।
 
सर्वेक्षण के मुताबिक सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने नवंबर में अतिरिक्त श्रमिकों को काम पर रखा, जो पिछले 8 महीनों के बाद पहली बार देखने को मिला। सर्वेक्षण के मुताबिक कीमतों के मोर्चे पर कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते महंगाई में तेजी हुई। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख