Daily Horoscope
✕

सोने-चांदी के भावों में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं कीमती धातुओं के भाव

Updated: गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (12:10 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल की वजह से गुरुवार सुबह भारतीय वायदा बाजार में भी सोना-चांदी सस्‍ते हो गए। आज गुरुवार को सोने की कीमत 50,600 रुपए के आसपास है जबकि चांदी 57 हजार से नीचे बिक रही है। आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 171 रुपए टूटकर 50,631 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले सोने में कारोबार की शुरुआत 50,725 रुपए के स्‍तर पर खुलकर हुई थी, लेकिन मांग में नरमी की वजह से जल्‍द कीमतों में गिरावट दिखने लगी। सोना अभी अपने पिछले बंद भाव से 0.34 फीसदी नीचे व्यापार कर रहा है।
 
सोने की तर्ज पर आज चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है। एमसीएक्‍स पर चांदी का वायदा भाव 273 रुपए घटकर 56,854 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। इससे पहले चांदी में ट्रेडिंग की शुरुआत 56,950 रुपए के स्‍तर पर खुलकर हुई थी, लेकिन मांग में नरमी की वजह से जल्‍द ही कीमतों में गिरावट दिखने लगी। चांदी अभी अपने पिछले बंद भाव से 0.48 फीसदी टूटकर ट्रेडिंग कर रही है।
 
अमेरिका में इस समय कई बड़ी आर्थिक घटनाओं में एक तो डॉलर 20 साल के शीर्ष पर पहुंच गया है जिससे सोने की कीमत पर दबाव बढ़ रहा है, दूसरी ओर महंगाई भी 41 साल के अपने चरम पर है और निवेशकों का रुझान सोने से हट गया है। इसके अलावा ब्‍याज दरों में लगातार इजाफा होने से निवेशकों को जमाओं पर बेहतर रिटर्न मिलने लगा है जिससे उनका ध्‍यान सोने जैसे एसेट में पैसे लगाने से हट रहा है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख