sawan somwar

सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी 2000 रुपए टूटी

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (19:58 IST)
Gold and Silver Price : आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1150 रुपए लुढ़ककर 80050 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी भी बिकवाली के दबाव में रही और 2000 रुपए फिसलकर एक लाख रुपए से नीचे 99000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। चांदी भी बिकवाली के दबाव में रही और 2000 रुपए फिसलकर एक लाख रुपए से नीचे 99000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को चांदी 1.01 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वेलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प
इसके अतिरिक्त 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपए गिरकर 80,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछले दिन इसका भाव 80,800 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जबकि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,150 रुपए गिरकर 80,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि बृहस्पतिवार को इसका भाव 81,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
 
कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग तथा विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों पर असर पड़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 406 रुपए अथवा 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,921 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
ALSO READ: Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर
दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 1,134 रुपए अथवा 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,898 रुपए प्रति किलोग्राम रही। वैश्विक स्तर पर जिंस बाजार में सोना वायदा 15.90 डॉलर प्रति औंस अथवा 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,733 डॉलर प्रति औंस रहा।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, शुक्रवार को सोने में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों से यह संकेत मिल रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीतिगत दर में तेजी से कटौती संभवत: नहीं होगी।
 
गांधी ने कहा कि अमेरिका में बेरोजगारी के दावों में दूसरे सप्ताह भी गिरावट आई है। यह श्रम बाजार में मजबूती को बताता है, जबकि एसएंडपी पीएमआई में वृद्धि निजी क्षेत्र में मजबूत का संकेत है। इन सबका सोने की कीमतों पर असर पड़ा।
ALSO READ: महंगा होता सोना क्यों है निवेशकों की पहली पसंद, खरीदते समय क्या सावधानियां बरतें?
हालांकि उन्होंने कहा कि सुरक्षित निवेश की मांग और आगामी त्योहारों के लिए भारत की खुदरा मांग में सुधार की उम्मीद ने नुकसान को सीमित कर दिया। एशियाई बाजार में चांदी 1.39 प्रतिशत गिरकर 33.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, क्रूड और महंगाई ने बिगाड़ा बाजार का मूड; अगले हफ्ते क्या होगा?

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

अगला लेख