dharma sangrah
✕

एयरटेल की मुंबई में 4जी वोल्टी सेवा शुरू

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (20:48 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने मुंबई में अपनी 4जी वोल्टी सेवा आज शुरू की। इसके साथ ही वह रिलायंस जियो के बाद देश में 4जी वोल्टी सेवा शुरू करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है।
 
वोल्टी नेटवर्क पर वायस कॉल करने के लिए डेटा की जरूरत होती है लेकिन एयरटेल का कहना है कि वोल्टी के लिए वह अतिरिक्त डेटा शुल्क नहीं लेगी और कॉल का शुल्क मौजूदा प्लान व पैक फायदों के अनुरूप ही होगा।
 
भारती एयरटेल के निदेशक नेटवर्क अभय सावरगांवकर ने एक बयान में कहा है, ‘चूंकि वोल्टी चालित उपकरणों का माहौल परिपक्व होना शुरू हो गया है, हमारा मानना है कि सेवा पोर्टफोलियो के तहत वोल्टी कालिंग को सक्षम करने का यह उचित समय है।’ 
 
उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले समय में वोल्टी स्थापना में तेजी लाएगी और सभी भूक्षेत्रों का कवर करेगी। उल्लेखनीय है कि फिलहाल भारत में केवल रिलांयस जियो ही 4जी नेटवर्क पर वोल्टी प्रौद्योगिकी के ​जरिए देश भर में वायस सेवा की पेशकश कर रही है। बाकी दूरसंचार कंपनियां अपने 2जी या 3जी नेटवर्क की मदद से ही 4जी ग्राहकों को वायस कॉल की सुविधा देती हैं।
 
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने इससे पहले कहा था कि कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक भारत भर में वोल्टी सेवाओं की शुरुआत करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
 
अधिकारी ने कहा कि 4जी सिम का उपयोग कर रहे उसके मौजूदा ग्राहकों को इस सेवा के लिए सिम बदलनी नहीं पड़ेगी। कंपनी अपने ग्राहकों को एसएमएस के जरिए वेबलिंक भेजेगी ताकि वे सॉफ्टवेयर अपडेट कर सकें।
 
कंपनी का कहना है कि जिन इलाकों में 4जी वोल्टी सेवा उपलब्ध नहीं है, वहां वह 2जी व 3जी नेटवर्क की मदद लेगी। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि अन्य महानगरों में वोल्टी सेवा की शुरुआत महीने भर में की जाएगी और इसका तेजी से देश के अन्य भागों में विस्तार किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पहली मुलाकात में राजीव गांधी को दिल दे बैठी थीं सोनिया गांधी, किताब A Journey of Love के बहाने सुनाई Love Story

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

अगला लेख