kundali milan
✕

एयरबस का तीन भारतीय स्टार्टअप के साथ समझौता

Updated: शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (16:40 IST)
बेंगलुरु। विमान निर्माता फ्रांसीसी कंपनी एयरबस ने अपनी इकाइयों नैवब्लू और एरिअल के जरिए डाटा सेवा, फ्लाइट ऑपरेशन और इमेजरी सेवाओं के क्षेत्र में काम करने वाली तीन भारतीय स्टार्टअप कंपनियों के साथ समझौता किया है।


एयरबस ने शुक्रवार को बताया कि नैवब्लू ने बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी स्टेला टेक्नोलॉजीज के साथ एक समझौता किया है। उसका कहना है कि इससे उसे डाटा सेवाओं की गुणवत्ता एवं निरंतरता बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा अगली पीढ़ी के डाटा आधारित इलेक्ट्रॉनिक फ्लाइट बैग के विकास में गति आ सकेगी।

नैवब्लू ने एक अन्य कंपनी ईफ्लाइट के साथ भी समझौता किया है जो भारतीय विमानन बाजार में सेवा समाधान उपलब्ध कराने में मददगार होगी। एयरबस एरियल ने नवी मुंबई स्थित स्टार्टअप एयरपिक्स के साथ एक समझौता किया है।

एयरपिक्स भू-विश्लेषण समाधान एवं इमेजरी सेवाओं के क्षेत्र में काम करती है। ये तीनों कंपनियां एयरबस बिजलैब के स्टार्टअप एक्सलरेशन कार्यक्रम का हिस्सा रही थीं। इससे पहले इस साल फरवरी में भी एयरबस ने ईफ्लाइट तथा एक अन्य भारतीय स्टार्टअप नीवी के साथ समझौते किए थे। (वार्ता)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख