Daily Horoscope
✕

सोने में रही 32 रुपए की बढ़त, चांदी में रही 440 रुपए की गिरावट

Updated: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (18:42 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमतों में 'करेक्शन' तथा रुपए में सुधार होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का लाभ सिमट गया और यह 32 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 49,619 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं चांदी 440 रुपए टूटकर 63,474 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,914 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ 75.31 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,861 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी मामूली नुकसान के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 32 रुपए चढ़ा। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट से यहां इसका लाभ सीमित रहा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख