suvichar

वेदांता को 2023-24 में चुकाना है 3 अरब डॉलर का कर्ज: एसएंडपी

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (21:46 IST)
नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष 2023-24 में ब्याज सहित 3 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। रेटिंग एजेंसी ने अनुमान जताया कि कंपनी के पास दिसंबर, 2023 तक पर्याप्त नकदी होगी। एसएंडपी ने बयान में कहा कि वेदांता अपनी एक परिचालन कंपनी के जरिए 1 अरब डॉलर का कर्ज जुटाने के बेहद करीब है।
 
बयान के मुताबिक भारत स्थित प्राकृतिक संसाधन कंपनी को 3 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है जिसमें ब्याज और कंपनियों के बीच कर्ज शामिल है। उस पर मार्च, 2024 तक कम से कम 1 अरब डॉलर के अन्य उत्तरदायित्व भी होंगे जिसके लिए वित्तपोषण की जरूरत है। वेदांता रिसोर्सेज मुंबई में सूचीबद्ध वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी है। वेदांता लिमिटेड ने पिछले महीने 2022-23 के लिए 5वां अंतरिम लाभांश घोषित किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख