Hanuman Chalisa
✕

दिग्विजय ने दी भाजपा नेता पर मुकदमा करने की धमकी, जानिए क्यों

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (21:30 IST)
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने उन्हें 'उग्रवादियों और पाकिस्तान का दोस्त' कहे जाने वाले बयान को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी।
 
मालूम हो कि राव ने मध्यप्रदेश की युवा नीति और 'मुख्यमंत्री कौशल कमाई' योजना पर युवाओं के प्रबोधन के लिए यहां शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि दिग्विजय उग्रवादियों और पाकिस्तान के दोस्त हो गए हैं और ये भाजपा को पाकिस्तान से ज्यादा दुश्मन मानते हैं।
 
दिग्विजय ने अपने ट्विटर हैंडल पर राव की इस टिप्पणी के बारे में एक समाचार पत्र की रिपोर्ट डालने के साथ-साथ उसका एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि मुरलीधर राव क्या आप यही हैं? आपने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, उसका आपको अदालत में जवाब देना होगा।
 
मालूम हो कि दिग्विजय खुद भी मानहानि के कुछ आरोपों का सामना कर रहे हैं। इनमें से एक मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा लगाया गया है। शर्मा द्वारा 2014 में दायर इस मानहानि के मामले में दिग्विजय को इस साल फरवरी में जमानत मिल गई है। दिग्विजय ने शर्मा पर मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख